बॉलीवुड

'Mere Husband Ki Biwi' के फेलियर पर Rakul Preet Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'हर अच्छी मूवी के साथ...'

Rakul Preet Singh on Mere Husband Ki Biwi Failure: साल 2025 में 21 फरवरी के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) रिलीज हुई थी। इस मूवी को ऑडियंस ने खास पसंद नहीं किया था और यह बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही थी। इस मूवी के फेलियर पर अब रकुल प्रीत सिंह ने रिएक्शन दिया है।

Image

Rakul Preet on Mere Husband Ki Biwi

Rakul Preet Singh on Mere Husband Ki Biwi Failure: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की इस साल 21 फरवरी के दिन फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को भले ही लोगों ने पसंद किया था लेकिन 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ नहीं देखी गई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल नहीं रही थी। इस मूवी के फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स को भी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) के फेलियर पर अब रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर वॉक जलवा बिखेर चुकीं रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि हर फिल्म की अपनी टाइमलाइन के साथ-साथ उसके देखने के दर्शक भी अलग होते हैं। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर फिल्म अच्छी है तो वो दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहती है। अगर ऐसा नहीं है तो उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी है। जब कोई फिल्म वहां आती है, तो लोग उसे देखते हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर देखी गईं।'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के लगभग रहा था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को आने वाले दिनों में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी की शूटिंग मेकर्स ने शुरू कर दी है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article