Rakul React on Hubby Jackky's 'Situationship' Comment: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह के पति और एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने अपनी शादी पर कमेंट करते हुए इसे 'सिचुएशनशिप' कहा था। हालांकि जैकी के कहने का मलतब कुछ और था लेकिन उनके इस कमेंट को अलग तरह पेश कर 'क्लिकबेट' हेडलाइन में तब्दील कर दिया गया। पति के इस कमेंट को अलग तरह से पेश करने के बाद अब रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए मीडिया की क्लास लगाई है। (इसे भी पढ़ें: 2026 तक छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', 'थामा' को नहीं दे पाई मत)
रकुल ने लगाई मीडिया की क्लास
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज हमें इस बात पर खूब हंसी आई कि एक घंटे की बातचीत को कैसे एक लाइन से अचानक हैडलाइन बन जाती है। फनी...जबकि यह है नहीं। कॉन्टेक्स्ट मायने रखता है। बारीकियां मायने रखती हैं। बातचीत और अच्छी हो सकती थी लेकिन इसे केवल क्लिकबेट बनाकर रख दिया गया। शायद अब समय आ गया है कि प्लेटफॉर्म ऐसी स्टोरीज के लिए थोड़ी और जिम्मेदारी लें, जिन्हें वे गढ़ते हैं।' (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' के मेकर्स से 1 करोड़ रुपये बोनस मिलने की खबरों को Rakesh Bedi ने किया खारिज, बोले 'अकाउंट में नहीं...')

Rakul Preet Singh's Post
जानिए क्या था पूरा मामला
जैकी भगनानी ने अपनी पत्नी रकुल प्रीत के साथ के साथ एक Zingabad को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'रकुल और मैं शादीशुदा हैं लेकिन हम एक तरह की 'सिचुएशनशिप' में हैं। इसका मतलब यह है कि हम एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। यही वजह है कि हमने शादी की। अच्छी बात यह है कि मैं रकुल से किसी भी चीज के बारे में बात कर सकता हूं।' बताते चलें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2024 में 24 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
