Rakesh Bedi on 1 Cr Bonus: 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को मेकर्स से लेकर एक्टर्स सहित हर कोई एन्जॉय कर रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त सहित कई कलाकारों ने अलग-अलग भूमिका अदा पर फैन्स का दिल जीत। इस मूवी में राकेश बेदी भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। बताया जा रहा था कि राकेश बेदी (Rakesh Bedi) द्वारा निभाए गए जमील जमाली किरदार के लिए उन्हें मेकर्स की ओर से 1 करोड़ रुपये बोनस के तौर मिले हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद खुद राकेश बेदी ने बोनस मिलने पर अपना रिएक्शन दिया है। (इसे भी पढ़ें: 2026 तक छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', 'थामा' को नहीं दे पाई मत)
राकेश बेदी को नहीं मिला 1 करोड़ बोनस
NDTV द्वारा इंस्टाग्राम पर राकेश बेदी का एक नया वीडियो शेयर किया गया जिसमें उन्होंने बोनस मिलने की खबरों को ख़ारिज किया। उन्होंने 1 करोड़ रुपये के बोनस वाली रिपोर्ट्स पर तंज कसते हुए साफ-साफ कहा कि उनके बैंक अकाउंट में ऐसी कोई रकम नहीं आई है। राकेश बेदी ने यह साफ कहा है कि उन्हें एक रुपया भी बोनस नहीं मिला है और ना ही उनके अकाउंट में ऐसी कोई रकम शो रही है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़)

Dhurandhar
लोगों से की बोनस दिलवाने की अपील
राकेश ने कहा, 'मुझे यह वीडियो भेजा गया है और लोगों ने मुझसे संपर्क किया है कि मुझे धुरंधर के मेकर्स से 1 करोड़ रुपये मिले हैं, तो भैया वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है मुझे बता दो यार, कहां किसी ने गाढ़ रखा है बता दो ताकि मैं जाकर ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है, मेरे अकाउंट में तो शो नहीं कर रहा है।' राकेश बेदी ने आगे कहा, 'अगर आ गए तो मैं बता दूंगा या शायद ना भी बताऊं कि भाई मुझे मिल गए हैं लेकिन फिलहाल नहीं मिले हैं। अगर आप दिलवा सकते तो प्लीज दिलवा दो।'
