Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। इस मामले पर सभी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने रणवीर सिंह का साथ दिया है। इस बीच एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Don 3 Controversy: फरहान अख्तर ने मारी Ranveer Singh के 35 करोड़ के ऑफर को ठोकर)
राखी सावंत का फूटा गुस्सा
राखी सावंत ने रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए FWICE और फिल्ममेकर फरहान अख्तर पर निशाना साधा। दरअसल, खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में लगातार चर्चा हो रही है। अब राखी सावंत भी रणवीर के समर्थन में सामने आई हैं। मुंबई में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि रणवीर सिंह को उनकी सफलता की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रणवीर एक सुपरस्टार हैं और लोग उनसे जलते हैं। राखी ने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए। उन्होंने कहा कि रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम कमाया है।
रणवीर सिंह ने दिया था ऑफर
राखी सावंत ने फरहान अख्तर पर भी तंज कसा। उनका कहना था कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के नाम से पब्लिसिटी हासिल कर रहे हैं। राखी ने कहा कि रणवीर ने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं, इसलिए लोग उनसे जलते हैं। बता दें कि डॉन बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। पहले दो पार्ट में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बादडॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को नया डॉन बनाया गया। बाद में रणवीर सिंह मूवी से बाहर हो गए। फरहान अख्तर ने कहा था कि फिल्म की तैयारियों में उनके 45 करोड़ रुपये खर्च हो गए। इसके लिए फरहान ने रणवीर से मुआवजा मांगा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को तुरंत 10 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी ऑफर दिया कि डॉन 3 के अलावा अगर एक्सेल भविष्य में उनके साथ कोई और फिल्म बनाती है, तो वह अपनी फीस में 25 करोड़ रुपये की छूट देंगे। रणवीर की तरफ से यह कोशिश रिश्ते सुधारने और नुकसान की भरपाई करने के लिए की गई थी। हालांकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
