Don 3 Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। डॉन 3 (Don 3) को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। नई जानकारी सामने आई है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को खास ऑफर दिया था। हालांकि फरहान ने इसे ठुकरा दिया। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में... (ये भी पढ़ें-Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया बैन, मुश्किल में फंस गए 'धुरंधर')

फरहान अख्तर ने ठुकराया ऑफर (pic credit-instagram)
रणवीर सिंह ने दिया था ऑफर
रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। अब इस मामले में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने मार्च के पहले हफ्ते में एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हुई मीटिंग में एक खास ऑफर दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को तुरंत 10 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी ऑफर दिया कि डॉन 3 के अलावा अगर एक्सेल भविष्य में उनके साथ कोई और फिल्म बनाती है, तो वह अपनी फीस में 25 करोड़ रुपये की छूट देंगे। रणवीर की तरफ से यह कोशिश रिश्ते सुधारने और नुकसान की भरपाई करने के लिए की गई थी। हालांकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले दो सालों में हुए विवाद, से दोनों काफी नाराज थे और अब वे रणवीर के साथ काम नहीं करना चाहते थे। उनका मानना था कि इस पूरे मामले से उन्हें आर्थिक और प्रोफेशनल नुकसान हुआ है, इसलिए वे सीधे मुआवजे की मांग पर कायम रहे।
पूनम ढिल्लों ने कही ये बात
रणवीर सिंह को साल 2023 में नए डॉन के रूप में अनाउंस किया गया था। इससे पहले यह किरदार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान निभा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने क्रिएटिव मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ी। जानकारी के लिए बता दें कि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। अब इस मामले में बॉलीवुड की एक और बड़ी संस्था CINTAA ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस संस्था की अध्यक्ष दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों हैं। पूनम ढिल्लों ने कहा कि इस पूरे मामले में CINTAA को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया। उन्होंने बताया कि न तो रणवीर सिंह और न ही फिल्म के निर्माताओं या फेडरेशन ने इस मामले की जानकारी संस्था को दी। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह CINTAA के सदस्य हैं, इसलिए उन्हें यह मामला संस्था के सामने रखना चाहिए था ताकि बातचीत से हल निकाला जा सके। पूनम ढिल्लों ने यह भी साफ कहा कि पूरी जानकारी के बिना वह किसी को सही या गलत नहीं ठहरा सकतीं।
