बॉलीवुड

'Bhooth Bangla' के प्रमोशन पर वामिका गब्बी ने Rajpal Yadav को किया था नजरअंदाज, अभिनेता ने बताया पूरा सच

Rajpal Yadav on Wamiqa Gabbi: जूम के साथ बात करते हुए वामिका गब्बी द्वारा खुद को 'भूत बंगला' के प्रमोशन पर नजरअंदाज किए जाने की खबरों पर राजपाल यादव ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

राजपाल यादव और वामिका गब्बी

Rajpal Yadav on Wamiqa Gabbi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस मूवी में राजपाल यादव को अक्षय कुमार और वामिका गब्बी सहित कई एक्टर्स के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे। दर्शक भी इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) ने राजपाल यादव को नजरअंदाज किया। जूम के साथ बात करते हुए राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने वामिका गब्बी द्वारा नजरअंदाज किए जाने की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

वामिका गब्बी ने नहीं किया राजपाल यादव को नजरअंदाज

राजपाल यादव ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सब महज कैमरे का एंगल था। इस इंडस्ट्री में किसी ने भी उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया है। राजपाल यादव ने कहा, 'ये कैसे होता है कि जैसा आपका एंगल कैमरा होता है, वैसे कर रहा हूं तो किसी दूसरे को कर रहा हूं। वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगता है।' (यह भी पढ़ें: Vaazha 2 Worlwide BO Collection Day 7: 100 करोड़ी बनी Hashir H की फिल्म, देखें टोटल कमाई)

राजपाल यादव ने आगे कहा, 'उस वीडियो अक्षय पाजी के साथ तीन लड़कियां खड़ी थीं। ऐसा नहीं है कि हम सीन पहले से प्लान करते हैं कि तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां खड़ा हो जाता हूं और लड़कियां बीच में खड़ी होंगी। अगर लोगों को ऐसा करने में मजा आता है तो को परेशानी नहीं है। सच कहूं तो हम वामिका, अक्की पाजी और इन सब बातों पर बहुत हंसे हैं।' (यह भी पढ़ें: Salman Khan का नया लुक इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' के दिनों की याद)

इस दिन रिलीज होगी 'भूत बंगला'

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में परेश रावल, तब्बू, वामीका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु यू सेनगुप्ता और मनोज जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article