एजुकेशन

All Indian Sainik School Entrance Exam: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए 9 दिन बाकी, जानें कौन भर सकता है फॉर्म

All Indian Sainik School Entrance Exam: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 कक्षा 6 और 9वीं में एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Image

All Indian Sainik School Entrance Exam 2027: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

All Indian Sainik School Entrance Exam: यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (All Indian Sainik School Entrance Exam) खबर है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अब 9 दिन बाकी हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 है। वहीं लेट सबमिशन फॉर्म के लिए अभ्यर्थी 3 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच अप्लाई कर सकते हैं। यहां आप इससे संबंधित डेट के बारे में जान सकते हैं।

Sainik School Entrance Exam 2027 Class 6, 9: आवेदन से संबंधित तारीख

आवेदन फॉर्म की शुरुआत3 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट2 दिसंबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख3 दिसंबर 2026
लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की आखिरी तारीख6 दिसंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन के लिए डेट7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप11 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड25 जनवरी 2026
एंट्रेंस एग्जाम डेट31 जनवरी 2026
एंट्रेंस एग्जाम का प्रकारसीबीटी मोड

Sainik School Entrance Exam 2027 Class 6: कौन कर सकता है अप्लाई

सैनिक स्कूल कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष (31 मार्च 2027 तक) के बीच होनी चाहिए। जबकि कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आयु सीमा की बात करें तो छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष (31 मार्च 2027 तक) होनी चाहिए। यहां लड़के व लड़कियों दोनों आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं में पास होना चाहिए। जबकि कक्षा 9 में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स कक्षा 8वीं में पास होना जरूरी है।

All Indian Sainik School Entrance Exam 2027 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेश

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AISSEE Sainik School Class 6, 9 Entrance Exam 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Sainik School Entrance Exam 2027 Class 9: पेन एंड पेपर मोड में होगा एग्जाम

बता दें ऑल इंडिया सैनिक स्कूल कक्षा 6 औप 9वीं एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम पेन एंड पेपर मोड में होगा। कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम कुल 150 मार्क्स का होगा। जबकि 9वीं में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम 180 नंबर का होगा। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड पर ओएमआर बेस्ड होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article