Raftaar Movie Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। राजकुमार राव की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजकुमार राव जल्द ही फिल्म रफ्तार में नजर आने वाले हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
राजकुमार राव की मूवी में हुई एंट्री
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश पहली बार एक साथ फिल्म 'रफ्तार' में नजर आएंगे। दोनों के साथ फिल्म की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। 14 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का नाम 'शिक्षक' बताया गया था, लेकिन अब फाइनल टाइटल 'रफ्तार' है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म को राजकुमार राव की पत्नी पात्रलेखा ने अपनी बैनर 'कम्पा फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'इसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। रफ्तार 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' फिल्म 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। राजकुमार और कीर्ति के अलावा इसमें अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, रजत कपूर और तान्या मानिकतला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्में
राजकुमार राव के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। वे संया मल्होत्रा के साथ 'टोस्टर' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन विवेक दास चौधरी कर रहे हैं और यह नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। राजकुमार पब्लिक प्रॉसीक्यूटर उज्जवल निकम की बायोपिक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करने की चर्चा है। दोनों फिल्मों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। साल 2024 में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था।
