बॉलीवुड

राजकुमार राव के हाथ लगी शूजीत सरकार की कॉमेडी मूवी, दूसरे हीरो की तलाश शुरू

'भूल चूक माफ' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) जल्द ही डायरेक्टर शूजीत सरकार (Shoojit Sircar) की अपकमिंग मूवी में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव और शूजीत सरकार जल्द ही टू-हीरो कॉमेडी लाएंगे, जिसके लिए दूसरे हीरो की तलाश जारी है।

Image

Raj KUmar Rai

डायरेक्टर शूजीत सरकार ने विक्की डोनर, मद्रास कैफे, पीकू, अक्टूबर और सरदार ऊधम जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अलग तरह की पहचान बना ली है। सिनेमाप्रेमियों के बीच में एक दर्शकवर्ग है जो शूजीत सरकार की फिल्मों का इंतजार करता है। शूजीत सरकार को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो शूजीत सरकार एक टू-हीरो कॉमेडी मूवी के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली कास्टिंग कर ली है। अभिनेता राजकुमार राव ने इस टू-हीरो कॉमेडी मूवी के लिए राजकुमार राव के साथ हाथ मिलाया है।

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर शूजीत सरकार जल्द ही टू-हीरो मूवी शुरू करेंगे, जिसके लिए राजकुमार राव की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। शूजीत सरकार ने अपनी मूवी का आइडिया राजकुमार राव के लिए सुनाया है और उन्हें ये काफी पसंद आया है। लम्बे समय तक बात करने के बाद दोनों ने हाथ मिलाने का फैसला किया है। राजकुमार राव इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू कर देंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'शूजीत को अच्छी तरह से पता है कि टू-हीरो मूवी बनाना आसान बात नहीं है, जिस कारण वो केवल सिक्योर एक्टर्स के साथ ही काम करना चाहते हैं। शूजीत ने इसी कारण राजकुमार राव के साथ हाथ मिलाया है। उन्हें पता है कि राजकुमार राव काम में दखल नहीं देते हैं। शूजीत ने राजकुमार राव के बाद दूसरे हीरो की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही वो किसी दूसरे मंझे हुए कलाकार को अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन करेंगे।' बताते चलें कि राजकुमार राव जल्द ही भूल चूक माफ नाम की मूवी में दिखाई देंगे, जिसमें वामिका गब्बी अहम किरदार में हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article