बॉलीवुड

4 साल बच्ची के साथ हुई रेप-मर्डर की घटना ने झकझोर दिया Riteish Deshmukh का दिल, कहा- 'लोगों का गुस्सा सही है'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 08:54 PM IST

Riteish Deshmukh Pune Rape Case: एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अभी हाल ही में पुणे में चार साल की बच्ची के साथ हुई रेप-मर्डर की घटना पर बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि रितेश देशमुख...

Image

रितेश देशमुख ने पुणे की रेप घटना पर दिया बयान (Image Source: Zoom)

Riteish Deshmukh Pune Rape Case: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर रितेश देशमुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म राजा शिवाजी ने दो दिनों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इन सब के बीच रितेश देशमुख का एक बयान सामने आया है। रितेश देशमुख का ये बयान फिल्म राजा शिवाजी को लेकर नहीं बल्कि पुणे में चार साल की बच्ची के साथ हुई रेप-मर्डर की घटना पर है। तो चलिए जानते हैं रितेश देशमुख ने इस दौरान क्या कहा। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Collection Day 2: रितेश देशमुख की फिल्म ने दूसरे दिन भी जमाई धाक, डबल डिजिट में कमाए करोड़ों)

गुस्सा हुए रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देशमुख एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रितेश देशमुख का अभी हाल ही में दिया बयान है, जो उन्होंने पुणे में चार साल की बच्ची के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना पर दिया है। अपने बयान में रितेश देशमुख ने कहा कि यह घटना उनके लिए बहुत ही चौंकाने वाली और परेशान करने वाली है। उनका मानना है कि लोगों का गुस्सा बिल्कुल स्वाभाविक है। उन्होंने ANI से कहा, 'लोगों का गुस्सा होना लाजिमी है। उम्मीद है कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।' (ये भी पढ़ें: Housefull 5: एक नहीं बल्कि दो-दो क्लाइमैक्स के साथ आ रही है हाउसफुल 5 , अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने खोले कातिल के राज)

शिवाजी महाराज के समय ऐसा नहीं था

रितेश देशमुख ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के समय हालात अलग थे, लेकिन आज के दौर में ऐसे मामलों से निपटने के लिए कई कानून और नियम मौजूद हैं। बात खत्म करते हुए में उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से जितनी जल्दी फैसला आएगा और न्याय मिलेगा, उतना ही बेहतर होगा।' रितेश देशमुख का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

Riteish Deshmukh on Pune Case

रितेश देशमुख ने पुणे की रेप घटना पर दिया बयान (Image Source: Raja Shivaji)

कब रिलीज हुई थी फिल्म

एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी कर रहे हैं। रितेश देशमुख के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article