Housefull 5 Latest Update: इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी हाउसफुल 5( Housefull 5) जल्द ही रिलीज होने वाली है। जबरदस्त कॉमेडी और सस्पेंस से भरी इस मूवी का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया था। इतनी मजेदार कास्ट को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh) ने फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी शेयर की है। स्टार की इस जोड़ी ने खुलासा किया है कि इस बार फिल्म में कुछ सबसे हटकर होने वाला है। आइए आपको बताते हैं इन्होंने क्या कहा।
अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और रितेश देशमुख( Ritesh Deshmukh) ने फैंस के साथ एक नई अपडेट शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो में अक्षय-रितेश अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। रितेश कहते हैं कि हाउसफूल पहली ऐसी फिल्म है जिसका 5वां पार्ट बन रहा है। हाउसफूल 5 इस बार बहुत मजेदार होने वाली है। इसके बाद स्टार कहते हैं कि ये एक ऐसी फिल्म है जिसमें दो-दो क्लाइमैक्स होने वाले हैं। क्लाइमैक्स 5ए और क्लाइमैक्स 5बी, एक्टर बताते हैं कि 5ए में कातिल लीड स्टार्स में से एक है और क्लाइमैक्स 5बी में कातिल लीड स्टार्स के अलावा कोई और है। अक्षय कुमार कहते हैं कि ये आपको डिसाइड करना है आप कौनसा क्लाइमैक्स देखना चाहते हो।
हाउसफूल 5( Housefull 5) के बारे में बात करें तो साजिद नाड़ियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्म मल्टीस्टार कास्ट से सजी हुई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख। नाना पाटेकर, जॉनी लिवर, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, सौन्दर्य शर्मा, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स शामिल है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए रेडी है। टीम भी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है।
