बॉलीवुड

Raid 2 Review: अजय देवगन स्टारर को बताया गया 'मास्टरपीस', रितेश देशमुख की एक्टिंग देख बजीं तालियां

Ajay Devgn's Raid 2 Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' 1 मई के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में 'रेड 2' की दुबई में मेकर्स ने स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। इस फिल्म को देखने के बाद भारत जे मेहरा ने 'रेड 2' को मास्टरपीस बताया है।

Image

Ajay Devgn's Raid 2 Review

Raid 2 Review: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड' को मेकर्स ने साल 2018 में रिलीज किया था। फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। 'रेड 2' की सफलता के कई सालों के बाद अब मेकर्स ने अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' को बना दिया है। यह फिल्म 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। हाल ही में निर्माताओं ने दुबई में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने 'रेड 2' की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

'मास्टरपीस' निकली अजय देवगन की 'रेड 2'

खगोलशास्त्री, टेक्नोक्रेट और फिलान्थ्रोपिस्ट भरत जे. मेहरा दुबई में हुई अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। यही नहीं अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को भरत मेहरा ने 'मास्टरपीस' बताया है। अजय देवगन ने लोगों का जीत लिया है। रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी है। दिलचस्प बात यह है कि 'रेड 2' का म्यूजिक बेहद शानदार है।

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' 1 मई के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 से 17 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article