बॉलीवुड

King: शाहरुख खान और सुहाना खान की "किंग" में हुई इस नए एक्टर की एंट्री, करण जौहर ने किया था लॉन्च

King new Entry : शाहरुख खान की किंग को लेकर नई अपडेट सामने आई है जो अपके दिल को खुश कर देगी। वो यह कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। इस एक्टर को उनकी पहले फिल्म के लिए खूब प्यार मिला था। नाम जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Image

King new Entry

King new Entry : शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग( King) को लेकर लगातार चर्चा जारी है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और एक के बाद एक स्टारकास्ट का नाम बाहर आ रहा है। किंग से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू करने वाली है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand) प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये वही डायरेक्टर है जिन्होंने किंग खान को पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी। खैर अब अपकमिंग मूवी किंग में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। आइए बताते हैं कौन है वो स्टार जिसे मौका मिला है शाहरुख खान के साथ काम करने का

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार किंग में किल एक्टर राघव जुयाल( Raghav Juyal) की एंट्री हुई है। वह शाहरुख खान और सुहाना खान ( Suhana Khan) के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि किंग की कास्टिंग पूरी हो गई है। क्योंकि निर्माताओं ने हर एक किरदार के लिए विश्वसनीय और जाने-माने अभिनेताओं को चुना है। कई दौर की चर्चाओं के बाद पूरी कास्ट को फाइनल किया गया है और हर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित है। दिलचस्प बात यह है कि राघव जुयाल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म - द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसका प्रीमियर जून में नेटफ्लिक्स पर होगा।

सौरभ शुक्ला ने शुरू कर दी शूटिंग

हाल ही में खबर सामने आई थी कि दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला( Saurabh Shukla) ने भी किंग जॉइन की है। उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस खबर की जानकारी खुद सौरभ ने दी थी। फैंस इस स्टारकास्ट को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article