बॉलीवुड

शाहरुख खान की 'किंग' की स्टोरी हुई लीक, फिल्म में राघव जुयाल की एंट्री, विलेन बनकर भौकाली बनाने जा रहे एक्टर

KING Story Leak: शाहरुख खान फिल्म लीक का पहला लुक छाया हुआ है। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि इस दमदार मूवी की कहानी क्या है। फिल्म की कहानी से पर्दा हटा है, जो गलती से लीक हो गई है। शाहरुख खान की इस फिल्म में एक नहीं दो विलेन होने वाले हैं।

Image

Image Source: King Poster

KING Story Leak: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अपने 60वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने 'किंग' के फर्स्ट लुक से पर्दा हटाया, जिसने तहलका मचा दिया। किंग का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है । जिसके बाद इसकी रिलीज का इंतजार नहीं हो पा रहा। अब फिल्म पर नई अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। किंग में नए हीरो की एंट्री की खबर आग की तरह फैल रही है। जिससे फिल्म की कहानी की भी हिंट मिलती है।

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की 'किंग' 2026 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है। अब, फिल्म को लेकर चल रही चर्चा के बीच, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस एक्शन फिल्म में दो टाइम-कान्सेप्ट होंगे। जिसमें से एक में शाहरुख खान की टक्कर राघव जुयाल( Raghav Juyal) से होगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'किंग' की दो अलग-अलग समय-सीमाएँ होंगी। कथित तौर पर, अभिनेता अपने जीवन के विभिन्न चरणों में अपना किरदार निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख खान के किरदार का यंग वर्जन राघव जुयाल ( Raghav Juyal ) से लड़ेगा, जो कथित तौर पर एक दमदार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान का दूसरा वर्जन जो बड़ा दिखाया जाएगा वो अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) से भिड़ेगा। फिल्म में दो कान्सेप्ट पर कहानी दिखाई जाएगी, जिसके दोनों ही विलेन तगड़े होने वाले हैं।

शाहरुख और अभिषेक कई सालों बाद फिर से पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार 'कभी अलविदा ना कहना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ देखा गया था। वहीं, राघव जुयाल ने हाल ही में शाहरुख के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था। फिल्म की एक और खास बात यह है कि मूवी में उनकी बेटी सुहाना खान भी डेब्यू करने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article