बॉलीवुड

Parineeti Chopra संग इश्क लड़ाने पर राघव चड्डा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जश्न मनाओ..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 12, 2023, 08:32 AM IST

Parineeti Chopda-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से दोनों एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। अब रिलेशनशिप की खबरों पर राघव चड्डा का रिएक्शन सामने आया है।

Image

Raghav chadha reacts to dating rumors with parineeti chopra

KEY HIGHLIGHTS
  • राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप सुर्खियों में हैं।
  • परिणीति चोपड़ा के साथ रिश्ते पर राघव चड्डा ने किया रिएक्ट।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

Raghav Chadha reacts on dating rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनियां के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों का रोका भी जल्द ही होने वाला है। चोपड़ा परिवार और चड्डा परिवार दोनों के रिश्ते को जल्द ही एक स्टेप आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक अपने रिश्ते को लेकर राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई थी, हालांकि जब भी उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा जाता तो वह शर्माते हुए नजर आते हैं। इस बीच अब पहली बार राघव ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'अब तो जश्न मनाओ'

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने हाल ही में न्यूज चैनल आजतक को एक इंटरव्यू दिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि परिणीति के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर आप क्या कहना चाहेंगे। तो राघव ने जवाब दिया, 'आज आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है, जश्न मनाओ, इसका भी और बाकी चीजों का भी' इसके साथ ही जब एनडीटीवी न्यूज ने राघव चड्डा से यही सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'परिणीति के लिए एक अलग से इंटरव्यू रखेंगे।'

हार्डी संधू ने किया था खुलासा

दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए हार्डी संधू ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी। अपनी मूवी के टाइम पर भी हम शादी के बारे में बात करते थे तो परिणीति यही कहती थी कि वह तब ही शादी करेगी जब कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article