बॉलीवुड

'Race 4' में सैफ अली खान से होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की भिड़ंत !! शूटिंग की सभी तैयारियां मेकर्स ने की शुरू

Sidharth Malhotra in Race 4: एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय को ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की आने वाली फिल्म 'रेस 4' (Race 4) में अब मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को कास्ट करने की प्लानिंग कर ली है।

Image

Saif Ali Khan and Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra in Race 4: रमेश तौरनी के बैनर तले बनी 'रेस' फ्रेंचाइजी एक बार अपनी चौथी किस्त के साथ वापसी कर रही है। निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म 'रेस 4' को बनाने की पुष्टि कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'रेस 4' में सलमान खान को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने रिप्लेस किया है। निर्माताओं ने 'रेस' के पहले और दूसरे पार्ट में सैफ अली खान को लीड दिया था लेकिन 'रेस 3' में उनकी जगह सलमान खान (Salman Khan) ने ली थी। 'रेस 3' में सलमान खान की एंट्री होने से सैफ अली खान काफी नाराज भी हुए थे लेकिन अब 'रेस 4' (Race 4) में उनकी वापसी ने फैन्स को बेहद खुश कर दिया है।

'रेस 4' में हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रेस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त यानी 'रेस 4' करने में बेहद दिलचस्पी दिखाई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रमेश तौरानी इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि रमेश तौरानी इस समय फिल्म के राइटर्स के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल 2025 के फर्स्ट हाफ में शुरू कर दी जाएगी।

'रेस 4' में सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रोजेक्ट पर साइन कर देंगे। फाइनल चीजें इसी साल नवंबर में होने की उम्मीद है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article