बॉलीवुड

मदर्स डे पर R for Rabbit-Times Music Brands ने मिलकर लॉन्च किया सॉन्ग ‘मम्मा' का नया वर्जन, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2025, 04:28 PM IST

Times Music Brands-R for Rabbit New Mumma Song: मदर्स डे के मौके पर आर फॉर रैबिट (R for Rabbit) और टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) ने मिलकर सुपरहिट सॉन्ग ‘मम्मा (Mumma)’ का नया वर्जन रिलीज किया गया है। जिसके काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए बिना जानते हैं गाने में इस बार क्या खास है।

Image

Times Music Brands-R for Rabbit New Mumma Song

Times Music Brands-R for Rabbit New Mumma Song: मदर्स डे यानी 8 मई को आर फॉर रैबिट (R for Rabbit) ने टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) के साथ मिलकर सुपरहिट सॉन्ग ‘मम्मा (Mumma)’ का नया वर्जन लॉन्च किया है। कैलाश खेर (Kailash Kher) और सुहित अभयंकर (Suhit Abhyankar) की जादुई आवाज में गाया ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इसके नए बोल कैलाश खेर और संजना देवराजन ने लिखे हैं। म्यूजिक कैलाश खेर, नरेश, परेश और संजना देवराजन ने मिलकर बनाया है। ‘मम्मा (Mumma)’ गाने के साथ रिलीज हुआ वीडियो मां की रोजमर्रा की जिंदगी, उनकी की गई कुर्बानियां, बिना शर्त का प्यार, और अंदरूनी बदलाव को दिखाता है।

टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) की हेड शिवीता हेगड़े (Sheveeta Hegde) ने इसको लेकर कहा, 'हमें विश्वास है कि म्यूजिक लोगों को जोड़ता है, उत्साहित करता है और प्रेरणा देता है। आर फॉर रैबिट के इस खास प्रोजेक्ट में हमने जान डाली है। मम्मा गाने का ये नया वर्जन मांओं की भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है।'

आर फॉर रैबिट के फाउंडर कुणाल पोपट (Kunal Popat) ने कहा, 'हमने देखा है कि मां कितना कुछ अपने लिए छोड़ देती हैं। ये कैंपेन हर मां को हल्का सा ठहराव है कि रुकिए, सांस लीजिए, और याद रखिए कि आप भी खास हैं। टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स के साथ मिलकर हम इस मैसेज को दिल तक पहुंचाने में कामयाब हुए।

किंजल पोपट (Kinjal Popat), को-फाउंडर और सीओओ, ने कहा, 'टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) के साथ इस कोलैबोरेशन ने हमें वो मंच दिया, जिससे हम अपने दिल की बात कह पाए। मां बनना खूबसूरत है, लेकिन इसके लिए अपनी पहचान नहीं खोनी चाहिए। ये गाना हर उस औरत को समर्पित है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article