बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'जवान' में नहीं दिखेगा Allu Arjun का कैमियो, इस सुपरस्टार ने मारी एंट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 10:18 AM IST

Allu Arjun Cameo in Jawan: पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जन को लेकर बीते काफी समय से यह खबर सामने आ रही है कि वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करने वाले हैं, हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर को जवान में कभी कैमियो रोल ऑफर ही नहीं हुआ है।

Image

Allu Arjun isn't doing Cameo in Shah Rukh Khan starrer Jawan

KEY HIGHLIGHTS
  • जवान में नहीं दिखेगा अल्लू अर्जुन का कैमियो।
  • शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर काफी हाइप है।
  • फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हो गई हैं।

Allu Arjun Cameo in Shah Rukh Khan Starrer Jawan: पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जन (Allu Arjun) को लेकर बीते काफी समय से यह खबर सामने आ रही है कि वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' में कैमियो करने वाले हैं, हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर को जवान में कभी कैमियो रोल ऑफर ही नहीं हुआ है। पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन को जवान में कैमियो रोल ऑफर नहीं हुआ है। जिसके बाद अब लगभग साफ हो गया है कि अल्लू अर्जुन, एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जवान में नजर नहीं आने वाले हैं। इसके साथ ही अब फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। आइए इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

जवान में नहीं दिखेगा 'पुष्पा'

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के बाद यह साफ हो गया है कि अल्लू अर्जुन के जवान में कैमियो की खबरें झूठी थीं, हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अब शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करने वाले हैं। पहले 'जवान' को अगले महीने 2 जून को रिलीज किया जाना था, हालांकि वीएफएक्स और कुछ आखिरी एडिटिंग के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया, अब जवान को 7 सितंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

पुष्पा 2 का इंतजार

इस बीच पुष्पा की अपार सफलता के बाद अब सिनेमा लवर्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक टीजर भी रिलीज कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल दिसबंर के महीने में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article