बॉलीवुड

Pushpa 2: इस दिन रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का टीजर! Allu Arjun देंगे फैंस को खास तोहफा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 21, 2023, 09:14 AM IST

Pushpa 2 Teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बेहतरीन फिल्म पुष्पा सुपरहिट साबित हुई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म के गानों और डायलॉग ने काफी धूम मचाई थी, अब पुष्पा के सीक्वल यानी पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है।

Image

Allu Arjun in pushpa 2

KEY HIGHLIGHTS
  • अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा।
  • पुष्पा 2 का टीजर जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकता है।
  • फिल्म का टीजर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Pushpa 2 Teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्म पुष्पा ने अपने डायलॉग और गाने से फैंस का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया से लेकर गली मौहल्लों तक फिल्म पुष्पा चर्चा में बनी हुई थी। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सीक्वल यानी पुष्पा 2 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट शूटिंग में बिजी चल रही है, जिसके बाद अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल के मौके पर फिल्म पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया जा सकता है। अल्लु अर्जुन के 41 वें जन्मदिन के मौके पर वह अपने फैंस को बड़ा रिटर्न गिफ्ट दे सकते हैं। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का पहला लुक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, उम्मीद यही जताई जा रही है कि फिल्म के टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक भी रिवील किया जाएगा।

टीजर पर चल रहा है काम

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार इन दिनों फिल्म के टीजर पर ही काम कर रहे हैं। मेकर्स भी यही चाहते हैं कि एक्टर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया जाए, इससे फिल्म की मार्केटिंग को भी जबरदस्त फायदा मिल सकता है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर फैंस का रिस्पॉन्स अभी से ही जबरदस्त लग रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म का टीजर किस तरह का होने वाला है।

जबरदस्त एक्शन सीन हो रहे हैं शूट

रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 के कई एक्शन सीन्स को शूट किया जा चुका है। तेलुगु फिल्मों के पोर्टल आकाशवाणी के एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया है कि निर्माताओं ने लगभग 3 मिनट का बड़ा टीजर बना लिया है। इस टीजर में जबरदस्त एक्शन सीन्स को जोड़ा गया है। फिल्म में रश्मिका और अल्लू अर्जुन एक बार फिर नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article