बॉलीवुड

Singham Again: कब रिलीज होगी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की फिल्म? पुलिस की वर्दी में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 14, 2023, 08:57 AM IST

Singham Again Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरू होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो गई है। अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज होने वाली है।

Image

Singham Again Release Date

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली 2024 पर रिलीज होगी सिंघम अगेन।
  • सिंघम अगेन की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरू होगी।
  • फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

Singham Again Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के लिए जानी-जाती है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी अब एक बार फिर सिनेमाघरों पर राज करने की तैयारी कर रही है। दोनों की सबसे सफल फिल्मों में से एक सिंघम के तीसरे पार्ट को लेकर इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। 'सिंघम अगेन' का की अनाउंसमेंट तो पहले ही रोहित शेट्टी ने कर दी है। इसके बाद अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी अभी तक सुपरहिट रही है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि सिंघम 3 के साथ एक बार फिर दोनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई के महीने में शुरू होने वाली है। आइए सिंघम अगेन की रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।

दिवाली 2024 पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय फिल्म भोला के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। भोला इसी महीने 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन से फ्री होने के बाद अजय देवगन सिंघम अगेन पर फोकस करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर आखिरी काम चल रहा है। जिसके बाद इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू हो जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स् के अनुसार सिंघम अगेन को दिवाली 2024 पर रिलीज किया जाएगा।

पुलिस की वर्दी में दीपिका और अजय देवगन

इस बार फैंस को दीपिका पादुकोण के रूप में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पहली बार लेडी कॉप नजर आने वाली है, जिसका रोल दीपिका पादुकोण निभाती नजर आएंगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ ही दीपिका पादुकोण भी पुलिस की वर्दी में नजर आने वाली है।

फैंस दीपिका का यह अवतार देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन और दीपिका पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article