बॉलीवुड

Priyanka Chopra: केन्या से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया दिल दहला देने वाला वीडियो, बोलीं ‘मैं असहज महसूस कर रही हूं’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:22 AM IST

Priyanka Chopra in Kenya with UNICEF: प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक कार्यो में भी हमेशा आगे नजर आती हैं। अब यूनिसेफ के साथ वह केन्या गई हुई हैं जहां से उन्होंने दिल दहला देने वाला एक वीडियो शेयर किया है।

Image

प्रियंका चोपड़ा जोनस

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया दिल दहला देने वाला वीडियो।
  • प्रियंका ग्लोबल संगठन यूनिसेफ के साथ केन्या गई हैं।
  • केन्या इस वक्त भारी सूखे की समस्या से गुजर रहा है।

Priyanka Chopra in Kenya with UNICEF: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों की चहेती प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनय से लेकर वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर सामाजिक कार्यो के लिए काम करने तक वह हमेशा आगे नजर आती हैं। प्रियंका कुछ वर्षों से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) से भी जुड़ी हुई हैं, और हर साल वह संगठन के लिए काम करने और कई देशों में जाती हैं। अब उन्होंने केन्या से एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

असहज महसूस कर रही हैं प्रियंका

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, मैं आज काफी असहज महसूस कर रही हूं, जब से मैने एलए से केन्या के लिए फ्लाइट ली है तब से मन थोड़ा बेचैन है। मै अभी UNICEF के साथ केन्या में हूं। इस समय केन्या में जारी सुखे के क्राइसिस को देखने यहां आई हूं। एक मां होने के नाते यह काफी मुश्किल हैं। बावजूद इसके मैं आप सभी को अपने साथ इस जर्नी पर ले जाना चाहती हूं।’

लोगों से की मदद की गुजारिश

प्रियंका ने केन्या का यह वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि किस तरह वहां के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और हम एक मिनट में एक बच्चा कुपोषण का शिकार हो रहा है। इसके बारे में बताते हुए प्रियंका ने सभी लोगों से मदद करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा, ‘ मैं लगातार UNICEF की इस मुहिम में उनके साथ काम करती रहूंगी। आप सभी से भी गुजारिश करती हूं कि इस लोगों को बचाने के लिए सामने आएं।'

क्लाइमेट चेंज को बताया दोषी

प्रियंका के अनुसार केन्या में पहली बार सूखा नहीं पड़ा है, हालांकि इस प्रकार का सूखा दशकों बार देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री ने इसका जिम्मेदार क्लाइमेट चेज यानी जलवायु परिवर्तन को बताया है। प्रियंका के अनुसार अफ्रीका के ज्यादातर देश जलवायु परिवर्तन के कारण परेशान हैं। हमें जल्द से जल्द कुछ करना चाहिए वरना हालात और भी खराब हो सकते हैं

इस बीच, काम के मोर्चे पर, प्रियंका अब अपनी अपकमिंग फिल्म में फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जहां वह पहली बार आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसके अलावा वह अपकमिंग वेब शो 'सिटाडेल' का भी हिस्सा हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article