Nick Jonas Dance Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने धमाका कर दिया है। धुरंधर' 14 दिन में टोटल 477 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। बता दें कि धुरंधर के गाने भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे है। लोग इनपर जमकर रील बना रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप को देखकर आप गदगद हो जाएंगे।
निक जोनस ने किया जबरदस्त डांस
आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर की दीवानगी हॉलीवुड तक पहुंच गई है। फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और रणवीर सिंह को निक जोनास से खास तारीफ मिली है। रणवीर का इस पर जवाब भी मजेदार है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें वे अपनी टीम के साथ फिल्म के एक गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। निक ने कैप्शन लिखा, 'नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया।' रणवीर ने इस वायरल रील पर मजेदार कमेंट किया, "हाहाहाहा जीजूउउउ जाने देEEEE।' निक ने जवाब दिया, भाई! धुरंधर टाइटल ट्रैक अगला है! तुम्हारे और परिवार के लिए प्यार! चलो।'
धुरंधर की कमाई
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लोग बेशुमार प्यार दे रहे हैं। 14 दिनों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 460.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। यह अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल सकती है।
