Priyanka Chopra in Love and War: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) जल्द ही हिन्दी सिनेमा में लौटने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) जो पहले फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली थी, अब वह एसएस राजामौली के साथ फिल्म करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा लगातार शूट के लिए इंडिया ट्रैवल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कुछ दिन पहले राम-लीला फिल्म से अपने सॉन्ग "राम चाहे लीला" की क्लिप शेयर की थी और संजय लीला भंसाली का धन्यवाद किया था। उन्होंने भंसाली के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया था। इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि प्रियंका चोपड़ा लव एंड वॉर में नजर आने वाली है। आइए बताते हैं क्या है इसकी सच्चाई
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने पिछले हफ्ते एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था। "जब संजय सर मेरे पास इस गाने के साथ आए, तो यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन एक फ़िल्म निर्माता के रूप में उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। संजय सर के मार्गदर्शन में, रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफी चमक उठी और विष्णु देव की कोरियोग्राफी जादुई थी।" जैसे ही ये पोस्ट सामने आई बात फैली की प्रियंका फिर से संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम कर रही है।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा भंसाली के साथ दोबारा काम नहीं कर रही हैं और ये सभी अफवाहें झूठी हैं। सूत्र ने कहा, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में अपने गाने राम चाहे लीला का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है दोनों साथ में काम नहीं कर रहे हैं। हालाँकि प्रियंका और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे के साथ काम को लेकर अच्छी बान्डिंग शेयर करते हैं। लेकिन इस समय उनके साथ काम करने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि लव एंड वॉर में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लॉक किया गया है।
