Priyanka Chopra Dance Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी भाई की शादी के लिए इंडिया आई हुईं हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका चोपड़ा की एक के बाद एक फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी भी अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं हैं। अब इन सब के बाद प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी से एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है।
डांस करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के शादी में शामिल होने के लिए काफी समय के बाद इंडिया पहुंचीं हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी और सास भी नजर आईं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भाई की हल्दी सेरेमनी में शामिल होने के लिए सास के साथ पहुंची थीं। अब इस हल्दी सेरेमनी से प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा 'माही वे' और 'चल छैया छैया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ महेश बाबू और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन एस एस राजामौली कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस डांस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
