बॉलीवुड

प्रियदर्शन की नेक्स्ट में सैफ अली खान के सामने विलेन बनकर खड़े होंगे अक्षय कुमार, इस मलयालम हिट का होगी रीमेक

Akshay Kumar Play Villain Opposite Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को आने वाले दिनों में 17 सालों के बाद सैफ अली खान के साथ मलयालम फिल्म 'ओप्पम' के हिंदी रीमेक में देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे।

Image

Akshay Kumar and Saif Ali Khan

Akshay Kumar Play Villain Opposite Saif Ali Khan: 'केसरी चैप्टर 2' की असफलता के बाद भी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लगातार नई-नई फिल्में ऑफर हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सामने आईं रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि अक्षय कुमार की नेक्स्ट मूवी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ होगी। 'टशन' में साथ काम करने के 17 सालों बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान को जोड़ी को बड़े पर परदे देखा जाएगा। इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभालने के लिए प्रियदर्शन को ऑनबोर्ड लिया गया है।

'ओप्पम' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार बनेंगे विलेन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नेक्स्ट का निर्देशन करने जा रहे प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर अब एक डार्क मोड़ लेने वाली है। अक्षय-सैफ स्टारर यह मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक होगी। पोर्टल के मुताबिक इस मूवी अक्षय कुमार एक विलेन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार की भिडंत सैफ अली खान से होगी।

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पहले भी फिल्म 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं। इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' में भी प्रियदर्शन संग काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में देखा जा रहा है। इस कोर्ट रूम ड्रामा में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article