Bollywood Stars Special Wish for PM Modi on 75th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi) आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयाँ आ रही हैं। ऐसे में हमारे फिल्मी दुनिया के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान( Shahrukh Khan) से लेकर आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) तक ने पीएम को अपने अंदाज में बधाई दी है। किसी ने उनके लिए वीडियो पोस्ट की तो, किसी ने खास संदेश लिखा है। हर कोई प्रधानमंत्री को अच्छे स्वास्थ्य की कामना दे रहा है। आइए नजर डालते हैं स्टार्स ने कैसे विश किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लगी स्टार्स की बधाइयों की लाइन
अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने पोलैंड से वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आज पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है।"
अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने भी स्पेशल वीडियो बनाते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व हमारे महान राष्ट्र के भविष्य को आकार देता रहे और हमें और भी अधिक प्रगति की ओर ले जाए।"
अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) की लंबी आयु की दुआ मांगते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अपनी वीडियो में आमिर खान प्रधानमंत्री के कार्यों की सरहाना करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने प्रधानमंत्री को 75वें साल की बधाई दी है। साथ ही कहा है कि आपकी लीडरशिप में देश तरक्की कर रहा है।
इन स्टार्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनू सूद, आर माधवन, कम हासन, रजनीकान्त , पवन कल्याण समेत कई लोगों ने बधाई संदेश पोस्ट किया है। इन स्टार्स ने प्रधानमंत्री के इस खास दिन को और भी खास बना दिया।
