बॉलीवुड

प्रीति जिंटा ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद आर्मी को दिल खोलकर दिया दान, 'लाहौर 1947' एक्ट्रेस ने कहा- 'सैनिक के बलिदान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 25, 2025, 05:20 PM IST

Preity Zinta Donation: फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) फेम एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अपने एक नेक काम को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रीति जिंटा के इस नेक काम को लेकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की जा रही है। तो चलिए जानते हैं प्रीति जिंटा ने क्या किया है।

Image

Preity Zinta Donation

Preity Zinta Donation: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म के अलावा प्रीति जिंटा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। प्रीति जिंटा की अभी हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था। अब इन सब के बाद प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनकी तारीफ हो रही है।

प्रीति जिंटा ने किया दिल जीतने वाला काम

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (Army Wives Welfare Association - AWWA) को 1.10 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया। ये राशि शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों की मदद के लिए दी गई है। एक्ट्रेस ने इस नेक काम को अपनी आईपीएल (IPL) टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) इनिशिएटिव के तहत किया। जयपुर में हुए एक इवेंट में प्रीति जिंटा के साउथ वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर और शप्त शक्ति AWWA की रीजनल प्रेसिडेंट और सैनिकों के कई परिवार शामिल हुए। इस मौके पर प्रीति जिंटा ने कहा कि 'हमारे सैनिकों के परिवारों की मदद करना हमारे लिए गर्व की बात है और एक बड़ी जिम्मेदारी भी। सैनिक जो बलिदान देते हैं उसका कोई मोल नहीं चुकाया जा सकता। लेकिन हम उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उनका साथ दे सकते हैं। हमें भारतीय सेना पर बहुत गर्व है और हम अपने देश और इसके बहादुर सैनिकों के साथ हमेशा मजबूती से खड़े हैं।'

कब रिलीज होगी 'लाहौर 1947'

प्रीति जिंटा इस नेक काम के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज को लेकर चर्चा में है। प्रीति जिंटा के साथ इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol ) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। प्रीति जिंटा की ये फिल्म जून में रिलीज हो सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article