बॉलीवुड

प्रतीक बब्बर ने हटाया पिता राज बब्बर का सरनेम, ससुर को लेकर प्रिया बनर्जी ने दिया बड़ा बयान

प्रतीक बब्बर ने ऑफिशियली तौर पर अपना नाम बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल रख लिया और अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक बब्बर और उनकी दूसरी पत्नी प्रिया बनर्जी ने अपने परिवार को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने ससुर को लेकर भी बाते कहीं है।

Image

Prateik Babbar

राज बब्बर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और उनकी दूसरी पत्नी प्रिया बनर्जी ने शादी कर खूब ज्यादा चर्चा बटोरी है। ऐसी रिपोर्ट थी कि प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी में अपने पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया था। अब आखिरकार प्रतीक बब्बर ने अपने सरनेम से बब्बर हटा लिया है। वही एक्टर की पत्नी प्रिया बनर्जी ने परिवार को लेकर कई बातें कही है। बता दें प्रतीक बब्बर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल का नाम बदलकर कर प्रतीक पाटिल बब्बर रख दिया है। आइए जानते हैं कि प्रिया बनर्जी ने क्या कहा है।

जब प्रतीक से बब्बर परिवार का शादी में ना शामिल होने का कारण पूछा गया, तो प्रिया ने कहा-"नहीं, बिल्कुल नहीं। हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते। यह सब ऑनलाइन होता है। लोगों को अतीत में वापस जाना चाहिए और उस समय के कुछ आर्टिकल् पढ़ने चाहिए और पता लगाना चाहिए कि किसी के जीवन में क्या हुआ था, उसके बाद ही वे कोई कमेंट करना चाहिए।किसी को भी इसके बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।"

बब्बर परिवार कभी नहीं था

प्रिया ने कहा-"बब्बर परिवार कभी नहीं था। (बिना राज बब्बर का नाम लिए) वह कभी प्रतीक के जीवन में नहीं थे। कुछ लोगों को दूसरे लोगों के बारे में बात करके लाइमलाइट मिलती है। जब आप लोगों के बारे में बात करते हैं तो आपको यहां-वहां थोड़ी बहुत अटेंशन मिलती है। लोग बात करेंगे। हमें यह सुनने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी लाइफ जीनी है। हमें खुश रहना है। हमें बैठकर पूरी दुनिया के सामने अपनी सफाई पेश करने की जरूरत नहीं है। कोई भी हमारा बिल नहीं भरता है।'

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

प्रतीक बब्बर की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी। दोनों ने 2019 में शादी रचाई थी। एक साल बाद ही 2020 में मतभेद होने पर दोनों अलग हो गए। फिर, जनवरी 2023 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक लिया। प्रतीक बब्बर सलमान खान की फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक खूंखार नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। प्रतीक हाल ही में सयानी गुप्ता के साथ ख्वाबों का झमेला और धूम धाम में यामी गौतम और प्रतीक गांधी के साथ नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article