बॉलीवुड

Spirit के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, प्रभास की मूवी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Prabhas movie Spirit poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी मूवी द राजा साब की वजह चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हो गया है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- spirit movie

Prabhas movie Spirit poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी मूवी द राजा साब की वजह चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द राजा साब रिलीज हुई। लोगों ने इस मूवी को कुछ खास पसंद नहीं किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म द राजा साब कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। 'स्पिरिट' के पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है प्रभास की मूवी 'स्पिरिट' के नए पोस्टर पर...

प्रभास की फिल्म स्पिरिट का पोस्टर रिलीज

साउथ के सुपरस्टार प्रभास अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' फिल्म में काम करने वाले हैं, जो फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस पैन-इंडिया फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'स्पिरिट' का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में थिएटर में रिलीज होगी। 2027 सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत बड़ा साल बनने वाला है, क्योंकि एसएस राजामौली की 'वाराणसी' भी इसी साल मिड में रिलीज होगी, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा हैं।

द राजा साब की टोटल कमाई

बताते चलें कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास की द राजा साब को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली थी मगर उसके बाद से फिल्म का हाल बुरा ही होता चला गया है। प्रभास की फिल्म ता टोटल कलेक्शन 131.94 करोड़ हो गया है। 400 करोड़ में बनकर तैयार हुई फिल्म का बुरा हाल हो गया है। मालूम हो कि साल 2024 में प्रभास की मूवी कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article