कच्ची उम्र में Varun Dhawan से इश्क कर बैठी थीं श्रद्धा कपूर, पहाड़ी पर किया था प्रपोज, एक्टर ने ठुकराया प्यार

Varun Dhawan and Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना श्रद्धा कपूर और वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त है। एक बार श्रद्धा कपूर ने ये खुलासा किया था कि एक समय वो वरुण धवन से प्यार करती थी और उन्होंने ये बात वरुण से कही भी थी। हालांकि वरुण धवन, श्रद्धा कपूर के प्यार को समझ नहीं पाए थे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 24 2026, 13:18 IST
कच्ची उम्र में वरुण धवन से इश्क कर बैठी थीं श्रद्धा कपूरImage Credit : Instagram/gemini01 / 06

कच्ची उम्र में वरुण धवन से इश्क कर बैठी थीं श्रद्धा कपूर

Varun Dhawan and Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय श्रद्धा कपूर वरुण धवन से प्यार भी करती थीं? श्रद्धा ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने वरुण को अपनी फीलिंग्स बताई थीं। हालांकि यह प्यार आगे नहीं बढ़ सका और दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। श्रद्धा की यह ईमानदारी आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की दोस्ती आज भी मजबूत है और वे अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है कब श्रद्धा ने वरुण से अपनी दिल की बात कही थी।

श्रद्धा कपूर ने कही थी ये बातImage Credit : Instagram/gemini02 / 06

श्रद्धा कपूर ने कही थी ये बात

बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन से जुड़ा एक किस्सा बताया था। एक्टर ने कहा था कि वो बचपन में वरुण धवन को अपना दिल दे बैठी थी।

कच्ची उम्र में हुआ था प्यारImage Credit : Instagram/gemini03 / 06

कच्ची उम्र में हुआ था प्यार

एक समय श्रद्धा कपूर, वरुण धवन से बेहद करती थी। यह उन दिनों की बात है जब दोनों की उम्र काफी कम थी। एक दिन श्रद्धा ने फैसला कर लिया कि वह वरुण से अपने दिल की बात कह देंगी।

ऐसे किया था प्रपोजImage Credit : Instagram/gemini04 / 06

ऐसे किया था प्रपोज

अपने प्यार का इजहार करने के लिए श्रद्धा कपूर ने एक अनोखा तरीका निकाला और वरुण को पहाड़ी इलाके पर ले गईं। उन्होंने प्यार का इजहार अलग तरीके से किया और वरुण धवन से कहा कि हम एक गेम खेलते हैं। मैं जो तुम्हें बोलूंगी तुम्हें उसे सीधा कर के बोलना होगा। वरुण ने कहा ठीक है तब मैंने उनसे कहा 'यू लव आई।'

वरुण को लगा था झटकाImage Credit : Instagram/gemini05 / 06

वरुण को लगा था झटका

श्रद्ध कपूर के मुंह से आई लव यू सुनते ही वरुण धवन ने बिना कुछ सोचे समझे इनकार कर दिया और वहां से चले गए और इसके बाद श्रद्धा कपूर का दिल टूट गया। एक शो पर वरुण धवन ने भी ये खुलासा किया था कि उन्हें भी श्रद्धा पर क्रश आ गया था।

आज भी अच्छे दोस्त हैं श्रद्धा कपूर-वरुण धवनImage Credit : Instagram/gemini06 / 06

आज भी अच्छे दोस्त हैं श्रद्धा कपूर-वरुण धवन

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त है। दोनों की बॉन्डिंग भी तगड़ी है। श्रद्धा और वरुण को साथ देखकर फैंस गदगद हो जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!