जब 20 साल छोटी मुमताज को दिल दे बैठे थे शम्मी कपूर, इस शर्त के कारण नहीं हो सकी शादी

Shammi Kapoor Birthday: शम्मी कपूर की 21 अक्टूबर को 88वीं जयंती है। शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी। गीता बाली की चेचक के कारण मौत हो गई थी। वाइफ की मौत के बाद उनका दिल मुमताज पर आ गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 21 2019, 09:00 IST
बॉलीवुड के पहली फैमिली यानी कपूर परिवार के पहली पीढ़ी के एक्टर शम्मी कपूर की 21 अक्टूबर को 88वीं जयंती है। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर शुरुआती दिनों में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में काम करते थे। यहां उन्हें हर महीने 50 रुपए मिलते थे।  
01 / 06

शम्मी कपूर के बड़े भाई राज कपूर को जहां भारत का चार्ल चैप्लीन कहा जाता है। वहीं, उन्हें भारत का एलविस प्रेसली कहा जाता था। उनकी एक्टिंग और खासकर डांसिंग हॉलीवुड स्टार से काफी ज्यादा मिलती थी। 
02 / 06

शम्मी कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने गीता बाली से शादी की थी। साल 1960 में चिकन पॉक्स के कारण गीता बाली की मौत हो गई थी। शम्मी कपूर एक वक्त खुद से 20 साल छोटी एक्ट्रेस मुमताज को अपना दिल दे बैठे थे। 
03 / 06

 मुमताज और शम्मी कपूर ने फिल्म ब्रह्मचारी जैसी कई फिल्मों में काम किया था। शम्मी कपूर मुमताज के पहले क्रश भी थे। ऐसे में दोनों की नजदीकियां बढ़ा। शम्मी कपूर ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।  
04 / 06

शम्मी कपूर ने शादी के प्रस्ताव के साथ मुमताज के सामने शर्त रखी थी कि वो शादी के बाद काम नहीं करेंगी। वह चाहते थे कि मुमताज घर में रहकर बच्चों की देखभाल करें। उस वक्त मुमताज महज 18 साल की थीं।  
05 / 06

मुमताज शम्मी कपूर की ये शर्तें सुनकर सुन्न रह गई थीं। मुमताज ने आखिर अपने करियर को चुना और शम्मी कपूर के प्रस्ताव को मना कर दिया था। शम्मी कपूर ने इस बाद अपनी फैन नीला देवी से शादी की थी।
06 / 06

End of Photo Gallery