नेशनल, ग्रैमी जैसे अवॉर्ड्स के विनर ए आर रहमान 6 जनवरी को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ए.आर.रहमान का जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में साल 1966 में हुआ था। ए.आर रहमान एक हिंदू थे। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।
एआर रहमान ने लंदन के ट्रिन्टी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक की डिग्री हासिल की है। उन्हें पहचान मणिरत्नम की फिल्म रोजा से मिली। रहमान को दो ऑस्कर अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड , पद्म भूषण और पद्मश्री के अलावा चार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।
ए.आर रहमान के परिवार ने उनका नाम दिलीप कुमार रखा था। रहमान ने अपने धर्म गुरू कादरी इस्लाम से प्रेरित होकर इस्लाम अपना लिया। ए.आर रहमान जब 25 साल के थे तो उनके मन में सुसाइड का भी ख्याल आने लगा था।
ए.आर रहमान ने अपनी बायोग्राफी में नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथराइज्ड बॉयोग्राफी ऑफ ए आर रहमान' के लॉन्च के मौके पर कहा था कि- मेरे पिता की मौत हो गई थी तो एक तरह का खालीपन था। इसके अलावा भी और भी कई सारी चीजें हो रही थीं।
रहमान की बचपन में संगीत में कोई खास रुची नहीं थी। वह इंजीनियर बनना चाहते थे। रहमान जब पांचवीं क्लास में थे तो उनके पिता ने उन्हें एक की बोर्ड गिफ्ट किया था। यही से उनका म्यूजिक का सफर शुरू हुआ।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1995 में रहमान ने सायरा बानू से शादी की। रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां खातिजा और रहीमा। एक बेटा है अमीन। खास बात ये है कि रहमान और अमीन की जन्म तारीख 6 जनवरी ही है।
.