बॉलीवुड

'मिसलीड कर रहे हैं लोग' धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2026, 12:43 PM IST

Aditya Dhar on Dhurandhar 2 Controversy: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज से बाद विवादों में फंस गई है। फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने सफाई दी है।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Aditya Dhar on Dhurandhar 2 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच एक विवाद भी सामने आ रहा है। फिल्म में एक सिगरेट पीने का सीन है, जिसे लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद विवाद हो गया है। अब इस विवाद पर फिल्म धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने सफाई दी है।

आदित्य धर ने कही ये बात

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म का एक सीन है जिसके बाद सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आदित्य धर ने इस विवाद पर सफाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है। आदित्य धर ने लिखा कि 'मैं पूरे देश और दुनिया भर के दर्शकों से मिले प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। फिल्म धुरंधर द रिवेंज को इतना प्यार मिल रहा है, ये देखकर बहुत खुशी हो रही है। हालांकि, मेरे ध्यान में आया है कि कुछ लोग पुरानी प्रमोशनल सामग्री को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बदलकर फर्जी और गलत बातें फैला रहे हैं। ऐसी ही एक फर्जी तस्वीर में हमजा/जस्किरत को पगड़ी पहने हुए सिगरेट पीते दिखाया गया है। ये पूरी तरह गलत है और न तो फिल्म का हिस्सा है, न ही हमने कभी ऐसी कोई ऑफिशियल तस्वीर जारी की है। ये जानबूझकर किया गया मिसरीप्रेजेंटेशन है, जिसका मकसद सिर्फ विवाद खड़ा करना और गलतफहमी फैलाना है। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि मैं सिख समुदाय के प्रति बहुत सम्मान रखता हूं। फिल्म में हर किरदार को बहुत संवेदनशीलता, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। किसी भी तरह के फर्जी कंटेंट से ये साबित करने की कोशिश करना गलत और बुरी नियत वाला काम है। मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ ऑफिशियल कंटेंट पर भरोसा करें, फिल्म को जैसी बनाई गई है वैसी ही देखें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी गलत जानकारियों का शिकार न बनें।'

आर माधवन ने भी दी सफाई

आदित्य धर से पहले एक्टर आर माधवन भी इस मुद्दे को लेकर सफाई दे चुके हैं। लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म से जुड़ी कई फर्जी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर हुए इस विवाद पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article