Pathan Day 13 India Box Office Collection: टाइम्स नाउ हिन्दी ने 7 जनवरी की सुबह ही आपको इस बात की जानकारी दी थी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छे आंकड़े दर्ज कराकर हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिल्म पठान के 13वें दिन के आंकड़ों की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसकी कमाई ट्रेड एक्सपर्ट्स को प्रभावित करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अपने 13वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 422.75 करोड़ रुपये हो गई है। अगर फिल्म के साउथ वर्जन की बात करें तो उनसे पठान ने 13 दिनों में 15.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'पठान अपने दूसरे मंडे को भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज कराए थे। वीकडेज की शुरुआत भी पठान ने धमाकेदार अंदाज से की है। फिल्म ने सोमवार को 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 422.75 करोड़ रुपये हो गई है। अगर हिन्दी वर्जन में साउथ से की गई कमाई जोड़ दें तो पठान की कुल कमाई अब तक 438 करोड़ रुपये हो गई है।'
पठान ने विदेशों में भी की जमकर कमाई
शाहरुख खान स्टारर पठान देश के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने अब तक विदेशों से 323 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म पठान ने अब तक अपने खाते में कुल मिलाकर 849 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। शाहरुख खान की किसी मूवी ने अब तक इतनी शानदार कमाई नहीं की है। ट्रेड एक्सपर्ट पठान को शाहरुख खान का सफल कमबैक मान रहे हैं।
