बॉलीवुड

Pathaan ने तोड़ा Baahubali 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, खुशी में झूमे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 08:37 PM IST

Pathaan Vs Baahubali 2 Movie Lifetime Collection: पठान के नए रिकॉर्ड की जानकारी खुद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक ट्वीट करते दी है। सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'पठान ने बाहुबली 2 के हिंदी संस्करण का लाइफ टाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है।'

Image

pathaan film

SRK Film Pathaan director Siddharth Anand proud moment: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान की रफ्तार अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई किंग खान की पठान ने सभी को चारों खाने चित कर दिया है। ये फिल्म शाहरुख की सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त वापसी साबित हुई है। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। YRF की इस फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली-2 को भी पछाड़ दिया है।

प्रभास स्टारर बाहुबली-2 साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने हिंदी में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड को 'पठान' ने तोड़ दिया है। तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 510.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं सिद्धार्थ आनंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान की फिल्म ने 511 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।

पठान के इस नए रिकॉर्ड की जानकारी खुद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक ट्वीट करते दी है। सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'पठान ने बाहुबली 2 के हिंदी संस्करण का लाइफ टाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। मेरे लिए ये एक प्राउड मूमेंट है। एक बार फिर ऑडियंस का धन्यवाद जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया है।'

पठान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने का सपना पूरा हो चुका है। यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर दंगल के बाद लगभग 1026 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म से शाहरुख खान ने कमबैक किया है। वहीं इसमें डिंपल कपाड़िया के साथ जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article