Shah Rukh Khan's 'Pathaan 2' Confirmed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से बड़े परदे पर कमबैक किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई दिए थे। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर भी 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 'पठान' की शानदार सफलता के बाद से ही मेकर्स इस मूवी के सीक्वल को बनाने के लिए तैयार हे। ऐसे में अब जो बड़ी जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक 'पठान 2' बनने जा रही है और इस मूवी की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी।
बनने जा रही है 'पठान 2'
शाहरुख खान हाल ही में दुबई में एक रियल एस्टेट इवेंट का हिस्सा बने और इस दौरान 'पठान 2' की भी पुष्टि हुई। एक तरफ शाहरुख खान इस इवेंट के उद्घाटन के लिए उपस्थित थे। लॉन्च के दौरान डेवलपर ने मंच पर घोषणा की कि 'पठान 2' बन रही है। फैन हैंडल पर शेयर किया गया इस इवेंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेवलपर को यह कहते हुए देखा जा सकता है, 'कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, है ना? जैसे 'पठान'। 'पठान 2' आ रही है। तो कोई फिल्म आप देखो, तो उसका सीक्वल होगा।'
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्माताओं ने 'पठान 2' को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानने तो इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ही करते दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।
