'बिग बॉस' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेते ही इन 7 कंटेस्टेंट्स की निकल गई हवा, चंद दिनों में हुए बाहर

असीम रियाज से लेकर रुबीना दिलैक सहित कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने शुरुआत में 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया और बाद में स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आए। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 10 2025, 11:53 IST
'खतरों के खिलाड़ी' में लंबा नहीं टिक पाए ये सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 08

'खतरों के खिलाड़ी' में लंबा नहीं टिक पाए ये सेलेब्स...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रिएलिटी 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को समाप्त हो गया है। गौरव खन्ना ने इस सीजन का टाइटल अपने नाम कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। 'बिग बॉस' को खत्म होने के बाद अक्सर दर्शक इंतजार करते हैं कि इनमें से कौन-कौन 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनेगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'बिग बॉस' के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बने और चंद दिनों में बाहर हो गए। आइए इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

प्रतिक सहजपाल (Pratik Sehajpal)Image Credit : Instagram02 / 08

प्रतिक सहजपाल (Pratik Sehajpal)

'बिग बॉस 15' के पहले रनर-अप रहे प्रतीक सहजपाल ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लिया था। उन्होंने हर टास्क में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन शो नहीं जीत पाए थे।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)Image Credit : Instagram03 / 08

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

'बिग बॉस 14' का टाइटल अपने नाम करने के बाद रुबीना दिलाइक ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भाग लिया था। उन्होंने शो में शानदार तरीके से टास्क पूरे किए थे लेकिन विनर बनने से चूक गई थीं।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)Image Credit : Instagram04 / 08

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)

'बिग बॉस 16' के पहले रनर-अप शिव ठाकरे ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हिस्सा लिया था। मराठी रिएलिटी शो के स्टार शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी से उनके प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली थी।

तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji)Image Credit : Instagram05 / 08

तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji)

तनिषा मुखर्जी ने 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया था। इस शो के बाद तनिषा को 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी देखा गया था। उन्होंने शो में अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन विनर नहीं बन पाई थीं।

मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar)Image Credit : Instagram06 / 08

मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar)

मनवीर गुर्जर ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 10' का टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' में देखा गया। वो शो से कुछ ही दिनों में बाहर हो गए थे।

असीम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram07 / 08

असीम रियाज (Asim Riaz)

'खतरों के खिलाड़ी' के इतिहास में असीम रियाज सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। 'बिग बॉस 13' के फर्स्ट रनर-अप असीम रियाज का 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर क्रू और कंटेस्टेंट्स के साथ जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)Image Credit : Instagram08 / 08

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

'बिग बॉस' सीजन 8 में करिश्मा तन्ना फर्स्ट रनरअप रही थीं। 'बिग बॉस' से बाहर होने के बाद करिश्मा तन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 10' में हिस्सा लिया था। वह शो की विजेता बनकर उभरी थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!