Pathaan 12th Day Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने धमाकेदार कलेक्शन से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है। लेकिन फिल्म की धुआंधार कमाई जा रही है। शाहरुख खान के शानदार कमबैक ने दुनियाभर के सिनेमाघरों का मौसल बदल दिया है। दूसरे वीकेंड पर भी पठान की गूंज छाई हुई है। वर्ल्डवाइड पठान के नाम का डंका बज रहा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेशा बाला के अनुसार, पठान ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने महज 12 दिनों में 850 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू लिया है।
पठान ने दूसरे वीकेंड पर 28.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारत में 429 करोड़ रुपये की कमाई की है। 12 दिनों बाद भी दर्शकों पर पठान का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जल्द आरआरआर के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं।
पठान ने वर्ल्ड वाइड की 850 करोड़ रुपये की कमाई
आरआरआर ने नॉर्थ अमेरिका में $14,861,603 का बिजनेस किया था। पठान ने 14 मिलयन का बिजनेस कर लिया है। बॉलीवुड में पठान सबसे कम दिनों में 400 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली फिल्म है। केजीएफ 2 और बाहुबली 2 ने 15 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
पठान में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 4 साल बाद शाहरुख ने धमाकेदार वापसी की है। एक्ट्रेस ने जीरो के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया था। पठान के अलावा शाहरुख खान की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। शाहरुख जवान में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा डंकी में तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे।
