वेब सीरीज

Lock UPP 2: धीरज धूपर ने टास्क में खोया आपा, शिवांगी जोशी और राम कपूर के लिए बने विलेन

Lock UPP 2 Promo Video: 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। जल्द ही शो में दिखाया जाएगा कि क्रैकडाउन के दौरान धीरज धूपर अपना आपा खो देंगे।

Image

Lock UPP 2: धीरज धूपर ने खोया आपा

Lock UPP 2 Promo Video: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। इसी सप्ताह शो से माधुरी ग्रोवर को जहां 'लॉकअप 2' छोड़कर घर जाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा चौधरी को मेकर्स ने सीक्रेट रूम में भेज दिया है। लेकिन 'लॉकअप 2' में अभी कई तरह के बवाल होने बाकी हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में कंटेस्टेंट्स के बीच क्रैकडाउन टास्क होगा, जिसमें धीरज धूपर आपा खो बैठेंगे। इतना ही नहीं, टास्क के कारण उनकी राम कपूर और शिवांगी जोशी से दुश्मनी हो जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं ये हसीनाएं, शिल्पा शिंदे को लताड़ते हुए बोलीं- एक औरत इतना नीचे गिर सकती है...

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में असुरक्षित कंटेस्टेंट्स के लिए क्रैकडाउन टास्क होगा। इसमें सभी डिपेंडेंट को अपने कंट्रोलर को कुछ ब्लॉक्स देने होंगे, जिनसे वह बिल्डिंग बनाएंगे। लेकिन टास्क में कंट्रोलर, दूसरे कंटेस्टेंट्स की बिल्डिंग को तोड़कर गिरा सकते हैं। टास्क की शुरुआत में हर कोई अच्छा परफॉर्म करेगा। लेकिन इसी बीच शिवांगी जोशी गिर जाएंगी। वहीं दूसरी ओर श्रेया कालरा राम कपूर के लिए बिल्डिंग तो खड़ी कर देंगी, लेकिन वह धीरज धूपर द्वारा बनाई बिल्डिंग को लात मारकर गिरा देंगी। इससे धीरज धूपर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वो गुस्से में आकर राम कपूर, आकांक्षा चमोला और शिवांगी जोशी की ब्लॉक बिल्डिंग को तोड़ देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola पर भड़कीं तनाज ईरानी, बोलीं- 'पागलपंती, कलयुग...' (Exclusive)

      Lock UPP 2 में धीरज धूपर ने खोया आपा

      Lock UPP 2 में धीरज धूपर ने खोया आपा

      धीरज धूपर के इस कदम से शिवांगी जोशी और राम कपूर को झटका लगेगा। राम कपूर (Ram Kapoor) टास्क खत्म होने के बाद धीरज धूपर से कहेंगे, "शिवांगी तुझे प्यार करती है भाई, तूने उसका गिरा दिया। इतना अंधा हो गया तू। जिस तरह से तुम मेरी और शिवांगी की चीजों को लात मार रहे थे, हर कोई हैरान था। ये पूरी तरह से अंधापन है।" वहीं शिवांगी जोशी भी रोते हुए हर्षद चोपड़ा से कहेंगी, "धीरज ने दो बार गिराया उसे, सूफी उनके लिए अब इतना ज्यादा जरूरी हो गया।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' में कौन बचता है और कौन एट-रिस्क होता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article