Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Katrina Kaif: 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर, गद्दाफी संग तस्वीर ने मचाया बवाल और फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार

Katrina Kaif Career Story: एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज 43 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम आपको कटरीना कैफ की लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताने वाले हैं, जिसे शायद आप अनजान रहे हैं।

Image
कटरीना कैफ का करियर (Image Source: Chat Gpt/ AI)
Authored by: Abhay
Updated Jul 16, 2026, 14:06 IST

Katrina Kaif Career Story: आज जब कटरीना कैफ का नाम लिया जाता है, तो आंखों के सामने बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक की तस्वीर सामने आती है। बड़े-बड़े बैनर की फिल्में, सुपरहिट गाने, शानदार डांस और करोड़ों फैंस... लेकिन इस चमक-दमक के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी है। एक वक्त ऐसा भी था, जब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की पत्नी कटरीना को हिंदी का एक ढंग का डायलॉग बोलना नहीं आता था। इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना था कि इतनी कमजोर हिंदी के साथ उनका बॉलीवुड में टिकना मुश्किल है। कई फिल्मों से उन्हें बाहर कर दिया गया, कई बार उनके डायलॉग किसी और से डब कराए गए, लेकिन कटरीना ने हार नहीं मानी। उन्होंने हर आलोचना को अपनी ताकत बनाया और धीरे-धीरे खुद को उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां आज उनका नाम बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।

Katrina Kaif Career

Katrina Kaif Career

अलग-अलग देश में गुजरा बचपन

16 जुलाई 1983 को हांगकांग में जन्मीं कटरीना कैफ का बचपन किसी एक शहर या एक देश में नहीं बीता। उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के बिजनेसमैन थे, जबकि मां सुजैन टारकोट ब्रिटिश नागरिक और सोशल वर्कर थीं। जब कटरीना बहुत छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही आठ बच्चों की परवरिश की। मां के काम की वजह से परिवार को लगातार एक देश से दूसरे देश जाना पड़ता था। कभी हवाई, कभी बेल्जियम, कभी पोलैंड, तो कभी इंग्लैंड ऐसे माहौल में कटरीना की पढ़ाई भी ज्यादातर घर पर ही हुई। उनका बचपन बाकी बच्चों की तरह एक जगह ठहरकर नहीं बीता।

Katrina Kaif Career

Katrina Kaif Career

14 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

महज 14 साल की उम्र में कटरीना ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। धीरे-धीरे मॉडलिंग में उनका नाम बनने लगा। इसी दौरान फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने कटरीना को फिल्म 'बूम' में मौका दिया। साल 2003 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म नहीं चली और कटरीना का बॉलीवुड सफर शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में घिर गया।

Katrina Kaif Career

Katrina Kaif Career

हिंदी बन गई थी दिक्कत

'बूम' के बाद सबसे बड़ी परेशानी उनकी हिंदी भाषा थी। उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती थी। कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को लगता था कि विदेशी लुक और कमजोर हिंदी की वजह से दर्शक उन्हें अपना नहीं पाएंगे। शुरुआती फिल्मों में उनके डायलॉग डब किए गए। कई बार उन्हें सिर्फ इसलिए फिल्म से बाहर कर दिया गया, क्योंकि वो ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती थीं। लेकिन कटरीना ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। हिंदी को लेकर कटरीना कैफ ने काफी मेहनत की।

बदल लिया नाम

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कटरीना को सिर्फ हिंदी ही नहीं सीखनी पड़ी, बल्कि अपना नाम भी बदलना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पूरा नाम कटरीना टारकोट (Katrina Turcotte) था। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त सलाह दी गई कि ये सरनेम इंडियन दर्शकों के लिए बोलना और याद रखना आसान नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने अपने पिता का सरनेम 'कैफ' अपनाया और कटरीना टारकोट से कटरीना कैफ बन गईं। बाद में यही नाम उनकी पहचान बन गया और आज दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है।

सलमान खान संग जुड़ा था नाम

कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। सलमान खान के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे चर्चित खबरों में शामिल रहीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया। सलमान खान से अलग होने के बाद कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। दोनों कई साल तक रिश्ते में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद कटरीना ने अपने काम पर फोकस बनाए रखा। आखिरकार दिसंबर 2021 में उन्होंने एक्टर विक्की कौशल से शादी की और अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया।

Katrina Kaif Career

Katrina Kaif Career

मुअम्मर गद्दाफी के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

कटरीना कैफ का नाम एक बार लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी की वजह से भी खूब चर्चा में आया था। साल 2017 में सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। तस्वीर में कैटरीना गद्दाफी के साथ नजर आ रही थीं। फोटो सामने आते ही तरह-तरह की बातें होने लगीं, लेकिन इसकी असली कहानी कुछ और ही थी। असल में ये तस्वीर साल 2002 की थी। उस वक्त कैटरीना बॉलीवुड में नहीं, बल्कि मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें लीबिया में आयोजित एक फैशन शो में हिस्सा लेने का मौका मिला था। शो के बाद वहां मौजूद मॉडल्स की मुलाकात मुअम्मर गद्दाफी से कराई गई और उसी दौरान ये ग्रुप फोटो खींची गई थी।

Katrina Kaif Career

Katrina Kaif Career

इस फिल्म बना दी लाइफ

साल 2005 में आई 'मैंने प्यार क्यों किया?' उनके करियर का पहला बड़ा मोड़ साबित हुई। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई और इंडस्ट्री ने उन्हें गंभीरता से लेना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'नमस्ते लंदन' ने साबित कर दिया कि कटरीना सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि दमदार एक्ट्रेस भी हैं।

End of Article