Ranbir Kapoor Health Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायाण (Ramayana) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ट्रेलर रिलीज से पहले रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर की Ramayana के ट्रेलर को मिली हरी झंडी, रिलीज से पहले आया बड़ा अपडेट)
संक्रमित हुए रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के बारे में एक सूत्र के बताया, राहा को पहले आंखों का संक्रमण हुआ था। बेटी की देखभाल के दौरान रणबीर कपूर भी इससे संक्रमित हो गए। कंजंक्टिवाइटिस एक ऐसा संक्रमण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। इसलिए परिवार के कई लोगों को एक साथ यह परेशानी हो जाती है। हालांकि, आंखों में संक्रमण होने के बावजूद रणबीर कपूर अपने काम से पीछे नहीं हटे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले 'रामायण' के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे। संक्रमण से बचाव के लिए वह इस दौरान काला चश्मा पहनकर नजर आ सकते हैं।
कब है रामायण का ट्रेलर लॉन्च
बताया जा रहा है कि 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टारकास्ट के कई सदस्य शामिल होंगे। हालांकि, यश और सनी देओल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की टीम 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में भी फिल्म को पेश करेगी। 'रामायण' भारत की दूसरी फिल्म होगी, जिसे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाया जाएगा।
