अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Motorola Edge 70 Max है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Edge 70 सीरीज का पांचवा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी सीरीज में Motorola Edge 70 Fusion, Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Pro और Motorola Edge 70 Pro+ को बाजार में लॉन्च कर चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार स्मूद एक्सपीरियंस मिलने वाला है क्यों कि इसमें कंपनी ने 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
Motorola Edge 70 Max को कंपनी ने फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलने वाली है। अगर आप स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग या फिर गेमिंग करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Motorola Edge 70 Max की कीमत
Motorola Edge 70 Max में आपको दो वेरिएंट मिलने वाले हैं। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने बाजार में 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका अपर वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
डिस्काउंट ऑफर
इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिसकाउंट ऑफर की बात करें तो कंपनी बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि Motorola Edge 70 Max की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 20 जुलाई से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन में आपको Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
Motorola Edge 70 Max Specifications
- Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने 6.8 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है।
- इसमें आपको 1,440 x 3,168 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है।
- इसके डिस्प्ले में आपको Water Touch सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में octa core Snapdragon 8 Gen 5 दिया है।
- Motorola Edge 70 Max में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- पानी और धूल से सेफ्टी के लिए इसें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
- स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें OIS फीचर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- Motorola Edge 70 Max को पावर देने के लिए 7100mAh की बैटरी दी गई है जो 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
