बॉलीवुड

रोमांटिक रोल करने में दिलचस्पी रखते हैं जयदीप अहलावत, आलिया भट्ट को नेपो किड कहने पर आया गुस्सा

Jaideep Ahlawat Interview: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर, स्ट्रगल और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। जयदीप अहलावत ने बताया कि वह एक्शन के अलावा रोमांटिक रोल करने में भी दिलचस्पी रखते हैं।

Image

Jaideep Ahlawat Interview

Jaideep Ahlawat Interview: बॉलीवुड अभिनेता और ओटीटी के किंग कहे जाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत ( Jaideep Ahlawat) इन दिनों अपनी वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 ( Patal Lok 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जयदीप अहलावत को उनके काम के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर, स्ट्रगल और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। जयदीप अहलावत ने बताया कि वह एक्शन के अलावा रोमांटिक रोल करने में भी दिलचस्पी रखते हैं।

जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह उन्हें फिल्मों में रोमांटिक हीरो के रूप में लोग नहीं चुन सकते। उन्होंने कहा कि वह उन्हें रोमांटिक रोल में कभी लेंगे ही नहीं। मैं रोमांटिक फिल्म में काम करने के लिए तैयार हूं। हालांकि, मेरा मानना है कि कोई मुझे नहीं लेगा। शायद, मैं गलत हूं। मुझे विश्वास है कि मैं रोमांस भूमिका निभा सकती हूं, लेकिन फिल्म निर्माताओं को मुझ पर भरोसा करना चाहिए।

अपनी को-स्टार आलिया भट्ट( Alia Bhatt) के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग आलिया को नेपो किड कहते हैं। यह उसकी गलती थोड़ी है कि वह डायरेक्टर के घर पैदा हुई। उन्होंने आलिया भट्ट के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह बचपन से ही फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई है, उसे इसकी समझ बहुत बेहतर होगी। वह कमाल की एक्ट्रेस हैं। बताते चले कि जयदीप अहलावत और आलिया भट्ट ने फिल्म राजी ( Razi) में साथ काम किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article