बॉलीवुड

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बच्चन परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन, कहा यह परिवार नंबर एक पर

PB CM Mamta Banerjee in Jalasa: बिग बी ने कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) के साथ रक्षाबंधन मनाया। ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को राखी बांधते हुए पूरे परिवार के साथ तस्वीरें ली। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

paschim bengal chief minister mamta banerjee celebrate rakhi with bachchan family spot in jalsa

PB CM Mamta Banerjee in Jalasa: बीती रात बुधवार को बी टाउन में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार में से एक बच्चन परिवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) के साथ रक्षाबंधन मनाया। ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को राखी बांधते हुए पूरे परिवार के साथ तस्वीरें ली। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बच्चन परिवार के साथ राखी मनाने बुधवार को मुंबई स्थित उनके घर जलसा में पहुंची और अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) को राखी बांधकर भाई का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ पूरे परिवार ने तस्वीरें खिंचवाई, इन फोटो में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन ( Jaya Bachchan) , अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) , ऐश्वर्या बच्चन ( Aishwarya Bachchan) , आराध्या बच्चन( Aradhaya Bachchan) और श्वेता बच्चन नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर नजर डाले तो देख जा सकता है कि पूरा परिवार त्योहार के रंग में रंगा हुआ था और सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ममता बनर्जी ने भी रक्षाबंधन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि मैं बहुत खुश हूँ मैंने आज भारत के रत्न अमिताभ बच्चन से मिली और उन्हें राखी बांधी। यह परिवार मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने बिग बी को दुर्गा पूजा महोत्सव और अंतररशतिया फिल्म महोत्सव के लिए भी आमंत्रित किया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और जया बच्चन के बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों परिवार का एक दूसरे के घर आना -जाना लगा रहते हैं। बिग बी बी अक्सर बंगाल में होने वाले इवेंट में हिस्सा लेते रहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article