Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी रविवार को उदयपुर में हो गई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में आए मेहमानों के लिए ताज लेक पैलेस और द लीला में कमरे बुक किए गए थे। इस शादी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लोगों हैरान तब हुए जब उन्होंने परिणीति की शादी में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को नहीं देखा। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चपड़ा (Madhu Chopra) ने इस शादी में एक्ट्रेस के शामिल ना होने का असली कारण बताया है।
मधु चोपड़ा ने पैपराजी को बताया कि प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी बेहद मजेदार रही। मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की काफी तारीफ की और बताया कि दुल्हन की आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के हर इवेंट में परिणीति चोपड़ा मौजूद थीं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली में राघव चड्ढा और परी की सगाई से पहुंची थीं। अफवाहें उड़ रही थीं कि मालती मैरी और प्रियंका चोपड़ा एक साथ शादी में शामिल होंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका चोपड़ा के शादी में ना शामिल होने के लिए कई लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया था। वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की कई पिक्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
