Parineeti-Raghav Sangeet Function: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा( Raghav Chadha) आज रविवार को एक दूसरे के सात जन्मों के साथी बन जाएंगे । आज दोनों एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लेंगे। परी राघव की शादी को लेकर फैंस में बेहद बेताबी नजर आ रही है। जहां हर कोई उनके शादी के हर फंक्शन को देखना चाहता है वहीं कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा है। लेकिन शादी के फंक्शन की कुछ क्लिप वायरल हो रही है। बीती रात परी राघव का संगीत फंक्शन हुआ जहां पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने सबको अपने गानों पर डांस करवाया। संगीत से कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें नवराज स्टेज पर गा रहे हैं और मेहमान थिरक रहे हैं।
बीती रात शनिवार को राघव परी का संगीत फंक्शन हुआ । जिसे 90 की थीम पर रखा गया। संगीत फंक्शन में फूल गाना बजाना हुआ जिसमें सिंगर नवराज हंस ने स्टेज पर आग लगा दी । शादी में आए मेहमानों ने भी संगीत का जमकर लुफ्त उठाया । संगीत से कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें शाम की पार्टी का मेन्यू नजर आ रहा है। पार्टी में गेस्ट के लिए कुछ स्पेशल आइटम रखे गए थे जिसमें थे कॉटन कैंडी , गोलगप्पा चाट और मैगी। तो वहीं देर रात तक चली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर नेताओं ने खूब डांस किया।
