Parineeti-Raghav Wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा( Raghav Chadha) की शादी को आज दो साल हो गए हैं। कपल अपनी शादी की सालगिरह मनाने पेरिस गया हुआ है। जहां पर दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक-दूसरे को शादी की सालगिरह विश की। बेहद प्यारे अंदाज में कपल एक-दूसरे को विश करता नजर आया। पेरिश वेकेशन से सुंदर-सुंदर फ़ोटोज़ निकालते हुए, दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) ने पेरिस से कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए राघव को सालगिरह की बधाई दी। एक्ट्रेस ने लिखा, "एक पत्नी होने के नाते, गलती सुधारना मेरा फ़र्ज़ था। शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरी रागाई! मेरे जीवन का प्यार, मेरा पग्लू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति - मैं अपनी बाकी ज़िंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूँ...। उनकी इस पोस्ट पर राघव चड्ढा समेत कई लोगों ने कमेन्ट किए।
राघव चड्ढा( Raghav Chadha) ने भी पत्नी को सोशल मीडिया पर विश किया। उन्होंने लिखा " पत्नी अपने पति को अपने से ज़्यादा किसी और चीज से प्यार करने नहीं देती, यहाँ तक कि शहरों से भी नहीं। उस लड़की को शादी की सालगिरह मुबारक जो हर जगह को घर जैसा एहसास देती है। दोनों की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं।
प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा
बताते चले कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही माँ बनने वाली हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउन्स की थी। इस समय परिणीति घर पर रहकर आराम कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।
