Parineeti Chopra Celebrating First Karwa Chauth: करवाचौथ के त्योहार की धूम आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी देखने को मिल रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक ने करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखा है। खास बात तो यह है कि इस साल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी भी रचाई है, जिससे जुड़ी झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इसी साल सितंबर में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में वह अपना पहला करवा चौथ (Karwa Chauth) बेहद धूमधाम से मना रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ के खास मौके पर राघव के नाम की मेहंदी भी लगवाई, जिससे जुड़ी फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की। परिणीति चोपड़ा की मेहंदी की तस्वीरें देख फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह चांद का इंतजार कर रही हैं।

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने मैजेंटा कलर की साड़ी या लहंगा पहना है। उन्होंने अपने मेहंदी की डिजाइन में भी चांद का दीदार करती हुई महिला की छवि बनवाई।
उदयपुर में हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने शिरकत की थी। परिणीति और राघव का ग्रैंड रिसेप्शन भी होने वाला था, लेकिन श्राद्ध के कारण उसे टाल दिया गया।
