बॉलीवुड

Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने प्यारी बहन को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ऐसा पोस्ट

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज 22 अक्टूबर 2024 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को उनके फैंस के साथ ही परिवार वाले और दोस्त भी बर्थडे पर बधाई दे रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन को जन्मदिन पर विश किया है।

Image

Priyanka Chopra wishes Parineeti on her birthday

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी मूवी च्वाइज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक लॉयल फैन फॉलोइंग है, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस का काफी प्यार भी मिलता है। 22 अक्टूबर 2024 को परिणीति अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने खास दिन पर जहां उन्हें ढेरों बधाई मिल रही हैं, वहीं अब उनकी प्यारी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बर्थडे विश काफी वायरल हो रहा है। उन्हेंने परिणीति को एक स्पेशन नाम से भी बुलाया है, जो शायद एक्ट्रेस के घरवाले या करीबी लोग ही जानेत हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

प्रियंका ने अपनी ‘तिशा’ को बर्थडे विश किया है। प्रियंका और परिणीति के बॉन्ड को लेकर कई लोग सवाल भी खड़े करते हैं। हालांकि दोनों बहते समय समय पर एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं। यहां प्रियंका की इस बर्थडे विश पर एक नजर डालते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति को दी जन्मदिन की बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति चोपड़ा की एक सेल्फी पोस्ट की है। फोटो में वह ब्लैक मोनोकिनी पहने और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो में परिणीति का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टीशा। आपके स्पेशल दिन पर आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। @parineetichopra'। प्रिंयका चोपड़ा ने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article