बॉलीवुड

Parineeti- Raghav: बेहद आलीशान है परिणीति- राघव का वेडिंग वेन्यू, जानें कपल कहां लेंगे सात फेरे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 9, 2023, 03:12 PM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कपल इस साल के आखिरी तक शादी के बंधन में बंध सकता है। परिणीति और राघव उदयपुर में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं।

Image

parineeti chopra and raghav chadha (credit pic: instagram)

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई हो गई है। कपल की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। कपल इन दिनों अपनी शादी का वेन्यू तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी का वेन्यू चुन लिया है। राघव और परिणीति उदयपुर में शादी कर सकते हैं। उदयपुर बॉलीवुड सितारों के लिए मोस्ट पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन हैं। परिणीति से पहले प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत कई सितारों ने अपने पार्टनर संग नई शुरुआत की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव द ओबेरॉय उदय विला में शादी करेंगे। ये विला पिछोला झील के किनारे पर है। विला से झील का खूबसूरत नजारा दिखता है। कपल का वेडिंग वेन्यू बहुत ही खूबसूरत है।

उदयपुर में शादी करेंगे परिणीति- राघव

राघव और परिणीति की शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कपल इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। कपल सितंबर से नवंबर महीने के बीच में शादी कर सकते हैं।

परिणीति और राघव हाल ही में अपने फैंस के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। परिणीति और राघव ने 13 मई को सगाई की थी। कपल ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। परणीति और राघव के परिवार एक- दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article